सुख पाना यदि है जीवन में।
Sukh Pana Yadi Hai Jivan Men.
2522
सुख पाना यदि है जीवन में। — Lyrics
सुख पाना यदि है जीवन में। संतोष तुम्हारे मन में।।
हैं पदार्थ दुनिया में सीमित, पर इच्छाएं नर की अगणित, है अशान्ति तब ही जन-जन में। सुख पाना यदि है जीवन में।।
अधिक लालसा का फल कटुतर, दुस्तर है तृष्णा का सागर, बंधता नर अपने बन्धन में। सुख पाना यदि है जीवन में।।
किसकी चाहें होती पूरी, रहती हैं वै सदा अधूरी, सपने ढह जाते हैं क्षण में। सुख पाना यदि है जीवन में।।
प्राप्त पदार्थों को ठुकराता, इतर वस्तु पर नहीं ललचाता, है वह देवतुल्य नर तन में। सुख पाना यदि है जीवन में।।
आत्मगुणों से भरो खजाना, छिपी शक्तियों को विकसाना, मत ललचाओ नश्वर धन में। सुख पाना यदि है जीवन में।।
Roman Transliteration
sukh pana yadi hai jivan men. santosh tumhare man men..
hain padartha duniya men simit, par ichchhaen nar ki aganit, hai ashanti tab hi jan-jan men. sukh pana yadi hai jivan men..
adhik lalsa ka phal katutar, dustar hai trishna ka sagar, bandhta nar apane bandhan men. sukh pana yadi hai jivan men..
kiski chahen hoti puri, rahti hain vai sada adhuri, sapne dhah jate hain kshan men. sukh pana yadi hai jivan men..
prapta padarthon ko thukrata, itar vastu par nahin lalchata, hai vah devtulya nar tan men. sukh pana yadi hai jivan men..
atmagunon se bharo khajana, chhipi shaktiyon ko viksana, mat lalchao nashvar dhan men. sukh pana yadi hai jivan men..