लोक की पृचछा
Q 1. लोक कितना बड़ा है?
लोक १४ रज्जु प्रमाण है।
Q 2. लोक के कितने भाग हैं?
तीन भाग हैं—ऊंचा लोक, नीचा लोक, तिरछा लोक।
Q 3. ऊंचे लोक में कौन रहते हैं?
सिद्ध, वैमानिक देवता व तिर्यच।
Q 4. नीचे लोक में कौन रहते हैं?
नारकी, भवनपति देव, मनुष्य और तिर्यच।
Q 5. तिरछे लोक में कौन रहते हैं?
मनुष्य, तिर्यंच तथा व्यंतर व ज्योतिषी देव।
Q 6. ऊंचा लोक कितना बड़ा है?
सात रज्जु से कुछ कम है।
Q 7. ऊंचे लोक में एक साथ कितने सिद्ध हो सकते हैं?
ऊंचे लोक में एक साथ चार सिद्ध हो सकते हैं।
Q 8. नीचा लोक कितना बड़ा है?
सात रज्जु से कुछ अधिक है।
Q 9. नीचे लोक में एक साथ कितने सिद्ध हो सकते हैं?
नीचे लोक में एक साथ बीस सिद्ध हो सकते हैं।
Q 10. तिरछा लोक कितना बड़ा है।
१८ सौ योजन का है।
Q 11. तिरछे लोक की चौड़ाई कितनी है?
चौड़ाई १ रज्जु है। इसमें असंख्य द्वीप समुद्र हैं।
Q 12. अन्तिम समुद्र का नाम क्या है और उसके बाद क्या है?
अन्तिम समुद्र स्वयंभूरमण है। उसके बाद अलोक है।
Q 13. अलोक में कितने द्रव्य हैं?
एक आकाशास्तिकाय।
Q 14. लोक में कितने द्रव्य हैं?
छह—धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय, काल, पुद्गलास्तिकाय, जीवास्तिकाय।