‹ Prashnottar
मनुष्य की पृच्छा
Q 1. तुम कौन हो?
हम मनुष्य हैं।
Q 2. मनुष्य के दो प्रकार हैं—संज्ञी और असंज्ञी। तुम कौनसे मनुष्टो?
हम संज्ञी मनुष्य हैं।
Q 3. संज्ञी कैसे?
हमारे मन है, हम सोचते/समझते हैं इसलिए संज्ञी हैं।
Q 4. संज्ञी मनुष्य तीन प्रकार के हैं—कर्मभूमि, अकर्मभूमि व अन्तर्दीप के यौगलिक। तुम कौनसे संज्ञी मनुष्य हो?
हम कर्मभूमि के संज्ञी मनुष्य हैं।
Q 5. कर्मभूमि मनुष्य तीन प्रकार के हैं—पांच भरत क्षेत्र के, पांच ऐरवत क्षेत्र के, पांच महाविदेह क्षेत्र के तुम कौनसी कर्मभूमि के मनुष्य हो?
हम भरतक्षेत्र की कर्मभूमि के मनुष्य हैं।
Q 6. भरतक्षेत्र पांच हैं—एक जम्बूदीप में, दो धातकीखंड में, दो अर्धपुष्कर दवीप में। तुम कौनसे भरतक्षेत्र के मनुष्य हो?
हम जम्बूद्वीप के मनुष्य हैं।