Skip to content
जैन धर्म परिचय

ऐसे जैन विद्यार्थी चाहिए ।

ऐसे जैन विद्यार्थी चाहिए

1.जो प्रतिदिन प्रातः नमस्कार महामन्त्र का जप करता है ।

2.जो गांव में विराजित चारित्रात्माओं के प्रतिदिन दर्शन करता है ।

3.जो रात को सोते समय अपने इष्‍ट का स्मरण करता है ।

4.जो बीड़ी, सिगरेट, शराब, मांस तथा अण्डे का सेवन नहीं करता है ।

5.जो यथासंभव अष्‍टमी, चतुर्दशी को रात को नहीं खाता है, तथा सचित्त का वर्जन करता है ।

6.जो अपने द्वारा हुई भूलों का चिन्तन व प्रायश्‍चित्त करता है एवं पक्ष में एक बार किसी भी कटु व्यवहार के लिए खमत—खामणा करता है ।

7.जो प्रतिदिन योगासन, प्रेक्षाध्यान करता है ।

8.जो प्रतिदिन धार्मिक पुस्तकों का स्वाध्याय करता है ।

9.जो विनय और नम्रता का निरन्तर विकास करता है ।