‹ मंगल साधना
पौषध परिभाषा
धर्म को पुष्ट करने वाले व्रत—विशेष का नाम पौषध है । एक दिन एक रात के लिए चारों प्रकार के (अशन, पान, खादिम, स्वादिम) आहार का त्याग करना अथवा पानी के सिवाय तीन आहार का त्याग करना उपवास है । उपवास करके पौषध के नियम का पालन करना पौषधोपवास—व्रत कहलाता है । पौषध करने के समय नीचे लिखा पाठ बोलना चाहिए—