‹ प्रेक्षा और अनुप्रेक्षा
अनुप्रेक्षा
मस्तिष्क को प्रशिक्षित करने के लिए उसे बार—बार निर्देश या सुझाव देना आवश्यक है । पूरी एकाग्रता और तन्यमता से जो बात दोहराई जाती है । उसे मस्तिष्क मान लेता है । इसका प्रयोग पुरानी आदतों को बदलने तथा नई आदत का निर्माण करने के लिए किया जाता है । सुझाव देने में जप की पद्धति का प्रयोग करें तथा मस्तिष्क के ‘लिम्बिक सिस्टम’ पर ध्यान केन्द्रित कर सुझाव दें ।