Skip to content
जहां डाल डाल पर

नया सृजन करने वाली, हम नवयुग की बालाएं।

Naya Srijan Karne Vali, Ham Navyug Ki Balaen.

जहां डाल डाल पर

Record no.1934

नया सृजन करने वाली, हम नवयुग की बालाएं। — Lyrics

नया सृजन करने वाली, हम नवयुग की बालाएं। हैं होनहार प्रतिभाएं—२।। युग को नया मोड़ देने की, है अद्भुत क्षमताएं। है होनहार प्रतिभाएं।। ध्रु.।।

दुर्गा-लक्ष्मी-सरस्वती का, रूप हमारे भीतर। खुद जीकर जीना सिखलादेंगी दुनिया का विष पीकर। जैनी जीवन-शैली से, मिट जाएंगी दुविधाएं।।

जग को हम स्पष्ट बता देगीं, लड़की अभिशाप नहीं है। इस जग में भ्रूण हनन से, बढ़कर कोई पाप नहीं है। क्यों करते हत्या अबला की, बढ़ जाएंगी विपदाएं।।

हर ऊंचाई को छू लेने का, हम में अद्भुत दम है। लड़के वालों सुन लेना हम भी, नहीं किसी से कम हैं। मुस्कानों की बगियां में, सतंरगे फूल खिलाएं।।

हा! क्यों दहेज का जहर, हमें अनचाहे मौत सुलाए। हम खुद से खुद पर निर्भर हो, क्यों भारभूत कहलाएं। महाश्रमणी का सबल ले हम, शिखरों पर चढ़ जाएं।।

समता, ममता, ऋजुता, मृदुता की, अमर कहानी नारी। अवसर आने पर बन जाती है, वारी से चिनगारी। करुणा का निर्मल झरना नित, नूतन फसल उगाएं।।

Roman Transliteration

naya srijan karne vali, ham navyug ki balaen. hain honhar pratibhaen—2.. yug ko naya mod dene ki, hai adbhut kshamtaen. hai honhar pratibhaen.. dhru...

durga-Lakshmi-Saraswati ka, rup hamare bhitar. khud jikar jina sikhladengi duniya ka vish pikar. jaini jivan-shaili se, mit jaengi duvidhaen..

jag ko ham spashta bata degin, ladki abhishap nahin hai. is jag men bhrun hanan se, badhakar koi pap nahin hai. kyon karte hatya abala ki, badh jaengi vipdaen..

har unchai ko chhu lene ka, ham men adbhut dam hai. ladke valon sun lena ham bhi, nahin kisi se kam hain. muskanon ki bagiyan men, satanrge phul khilaen..

ha! kyon dahej ka jahar, hamen anachahe maut sulae. ham khud se khud par nirbhar ho, kyon bharbhut kahlaen. mahashramni ka sabal le ham, shikhron par chadh jaen..

samta, mamta, rijuta, mriduta ki, amar kahani nari. avasar ane par ban jati hai, vari se chingari. karuna ka nirmal jharna nit, nutan phasal ugaen..

← लय: जहां डाल डाल पर← अनुक्रमणिका