Skip to content
फर्स्ट टाइम देखा तुम्हें

वीर! तेरी वाणी को हम सुमरें,

Vir! Teri Vani Ko Ham Sumren,

फर्स्ट टाइम देखा तुम्हें

Record no.2847

वीर! तेरी वाणी को हम सुमरें, — Lyrics

वीर! तेरी वाणी को हम सुमरें, तेरे चरणों का अनुगमन करें, करते हम संकल्प कि अपना धर्म निभायेंगे, कैसी भी स्थिति आए हम नहीं तुझे भुलायेंगे।।

सब जीवों को आत्म तुल्य हम जीवन में मानेंगे, पर की पीड़ा को अपनी ही पीड़ा हम जानेंगे, फूंक-फूंक कर कदम धरें, बुरे काम से सदा डरें।।1।।

प्रेम और करुणा को जीवन में हम अपनायेंगे, सद्गुण सुमनों की सौरभ से जग को महकायेंगे, खरे कसौटी पर उतरें, बनकर स्वर्ण सदा निखरें।।2।।

भेदभाव की दीवारों को तोड़ गिरायेंगे हम, मनुज जाति की अखण्डता का घोष लगायेंगे हम, धरती का संताप हरें, पग-पग पर हम 'विजय' वरें।।3।।

Roman Transliteration

vir! teri vani ko ham sumren, tere charnon ka anugaman karen, karte ham sankalpa ki apana Dharm nibhayenge, kaisi bhi sthiti ae ham nahin tujhe bhulayenge..

sab jivon ko atma tulya ham jivan men manenge, par ki pida ko apani hi pida ham janenge, phunk-phunk kar kadam dharen, bure kam se sada daren..1..

prem aur karuna ko jivan men ham apanayenge, sadgun sumnon ki saurabh se jag ko mahkayenge, khare kasauti par utaren, banakar svarna sada nikhren..2..

bhedbhav ki divaron ko tod girayenge ham, manuj jati ki akhandata ka ghosh lagayenge ham, dharti ka santap haren, pag-pag par ham 'vijay' varen..3..

← लय: फर्स्ट टाइम देखा तुम्हें← अनुक्रमणिका