मुख्य सामग्री पर जाएँ
आ लौट के आजा

आओ आओ ओ गुरुराज! तुम्हें ये प्राण बुलाते हैं।

Ao Ao O Gururaj! Tumhen Ye Pran Bulate Hain.

आ लौट के आजा

गीत क्रमांक235

आओ आओ ओ गुरुराज! तुम्हें ये प्राण बुलाते हैं। — Lyrics

आओ आओ ओ गुरुराज! तुम्हें ये प्राण बुलाते हैं। मेरी सुनलो हृदय आवाज़...।।ध्रु.।।

ज्योति चरण ले आए जहां में, ज्योतित तुम्हारा जीवन। बचपन तुम्हारा गौरव भरा था, गौरव भरा था यौवन। पहनाया गुरु ने सिरताज—तुम्हें ये प्राण बुलाते हैं...।।

गण को चढ़ाया शिखरों तुम्हीं ने, खोली अनोखी दिशाएं। नए-नए आयाम दिए हैं, क्या-क्या कहो हम बताएं। तुम सबके बने सरताज—तुम्हें ये प्राण बुलाते हैं...।।

फलवान सपने सारे तुम्हारे, फलवान अरमान सारे। सिद्धि निधि चल आई स्वयं ही, देने को दस्तक द्वारे। हमें तुम पर है अनहद नाज़—तुम्हें ये प्राण बुलाते हैं...।।

आंखों से चाहे दूर हुए तुम, मूरत बसी कण कण में, देखा है जिसने तुमको प्रभो! क्या भूलेगा निज जीवन में, आभारी है पूरा समाज—तुम्हें ये प्राण बुलाते हैं...।।

Roman Transliteration

ao ao o gururaj! tumhen ye pran bulate hain. meri sunlo hriday avaz.....dhru...

jyoti charan le ae jahan men, jyotit tumhara jivan. bachapan tumhara gaurav bhara tha, gaurav bhara tha yauvan. pahnaya Guru ne sirtaj—tumhen ye pran bulate hain.....

gan ko chadhaya shikhron tumhin ne, kholi anokhi dishaen. nae-nae ayam die hain, kya-kya kaho ham bataen. tum sabke bane sartaj—tumhen ye pran bulate hain.....

phalvan sapne sare tumhare, phalvan araman sare. siddhi nidhi chal ai svayam hi, dene ko dastak dvare. hamen tum par hai anahad naz—tumhen ye pran bulate hain.....

ankhon se chahe dur hue tum, murat basi kan kan men, dekha hai jisne tumko prabho! kya bhulega nij jivan men, abhari hai pura samaj—tumhen ye pran bulate hain.....

← लय: आ लौट के आजा← अनुक्रमणिका