मुख्य सामग्री पर जाएँ
बाईसा रा वीरा

अपने जीवन को ऊंचा उठाये जा,

Apane Jivan Ko Uncha Uthaye Ja,

बाईसा रा वीरा

गीत क्रमांक264

अपने जीवन को ऊंचा उठाये जा, — Lyrics

अपने जीवन को ऊंचा उठाये जा, जो गुण मिलते हों, उन्हें अपनाये जा, आगे से आगे कदम बढ़ाये जा, मानस की बगिया महकेगी तेरी, जीवन की नूतन खुलेगी सेरी।।

१. क्या है यह जीवन? झांक जरा गहरा, अपनी क्षमता का निरख ले चेहरा। रक्षक बन अपना, दे खुद ही पहरा, गूंजेगी तब ही जय-जय की भेरी।।

२. भव की यह भटकन सहज न छूटेगी, कर्मों की बेड़ी मुश्किल से टूटेगी। पापों की गगरी जिस दिन फूटेगी, सारा यश होगा, मिट्टी की ढेरी।।

३. सुख-दुख की फेरी है लगती रहती, माया-ममता की सरिता है बहती। तूं पूछ स्वयं को आत्मा क्या कहती? जो स्वामी होकर, बनती है चेरी।।

४. जागृत हो जाये, सोया मन तेरा, टूटे पलभर में दुविधा का घेरा। चिंताओं का फिर उठ जाये डेरा, हो 'बुद्ध' न इसमें पलभर की देरी।।

Roman Transliteration

apane jivan ko uncha uthaye ja, jo gun milte hon, unhen apanaye ja, age se age kadam badhaye ja, manas ki bagiya mahkegi teri, jivan ki nutan khulegi seri..

1. kya hai yah jivan? jhank jara gahra, apani kshamta ka nirakh le chehra. rakshak ban apana, de khud hi pahra, gunjegi tab hi jay-jay ki bheri..

2. bhav ki yah bhatakan sahaj n chhutegi, karmon ki bedi mushkil se tutegi. papon ki gagri jis din phutegi, sara yash hoga, mitti ki dheri..

3. sukh-dukh ki pheri hai lagti rahti, maya-mamta ki sarita hai bahti. tun puchh svayam ko atma kya kahti? jo Swami hokar, banti hai cheri..

4. jagrit ho jaye, soya man tera, tute palabhar men duvidha ka ghera. chintaon ka phir uth jaye dera, ho 'buddha' n isamen palabhar ki deri..

← लय: बाईसा रा वीरा← अनुक्रमणिका