मुख्य सामग्री पर जाएँ
महावीर तुम्हारे चरणों में

अर्हत् वाणी के पथ पर चलकर, महावीर मुझे अब बनना है ।

Arhat Vani Ke Path Par Chalakar, Mahavir Mujhe Ab Banna Hai .

महावीर तुम्हारे चरणों में

गीत क्रमांक281

अर्हत् वाणी के पथ पर चलकर, महावीर मुझे अब बनना है । — Lyrics

अर्हत् वाणी के पथ पर चलकर, महावीर मुझे अब बनना है । गुणस्थानों की श्रेणी चढ़कर, महावीर मुझे अब बनना है ।।

सर्वज्ञ जिनेश्‍वर की वाणी, जो पापहारिणी कल्याणी शुभ चिन्तन से भावित बनकर, महावीर मुझे अब बनना है ।।

मैं विजय कषायों पर पाऊँ, मैं क्षमाशीलता अपनाऊँ । समताधारी साधक बनकर, महावीर मुझे अब बनना है ।।

मन की चंचलता को त्यागूं, स्थिरता को मैं नित आराधूं । इन्द्रियजय, अविकारी बनकर, महावीर मुझे अब बनना है ।।

मैं राग-द्वेष से मुक्त बनूं, मैं साम्यभाव संयुक्त बनूं । इन भावों में तन्मय बनकर, महावीर मुझे अब बनना है ।।

नित कर्मो के बन्धन खोलूं, अपनी करनी खुद ही तोलूं । निज आत्मभाव दर्शी बनकर, महावीर मुझे अब बनना है ।।

Roman Transliteration

arhat vani ke path par chalakar, Mahavir mujhe ab banna hai . gunasthanon ki shreni chadhakar, Mahavir mujhe ab banna hai ..

sarvajna jineshvar ki vani, jo papharini kalyani shubh chintan se bhavit banakar, Mahavir mujhe ab banna hai ..

main vijay kashayon par paun, main kshamashilta apanaun . samtadhari sadhak banakar, Mahavir mujhe ab banna hai ..

man ki chanchalta ko tyagun, sthirta ko main nit aradhun . indriyajay, avikari banakar, Mahavir mujhe ab banna hai ..

main rag-dvesh se mukta banun, main samyabhav sanyukta banun . in bhavon men tanmay banakar, Mahavir mujhe ab banna hai ..

nit karmo ke bandhan kholun, apani karni khud hi tolun . nij atmabhav darshi banakar, Mahavir mujhe ab banna hai ..

← लय: महावीर तुम्हारे चरणों में← अनुक्रमणिका