मुख्य सामग्री पर जाएँ
जहाँ डाल-डाल पर

धरती के बन गए देवता, क्या गुण गरिमा गाएँ

Dharti Ke Ban Gae Devta, Kya Gun Garima Gaen

साध्वी राजीमतीजी · जहाँ डाल-डाल पर

गीत क्रमांक2952

धरती के बन गए देवता, क्या गुण गरिमा गाएँ — Lyrics

धरती के बन गए देवता, क्या गुण-गरिमा गाएँ। हम भक्ति थाल सजाएँ, श्रद्धा से शीश झुकाएँ।।

जो आया महावीर शरण में, उसके संकट कट गए, पाकर तेरी ज्ञान-ज्योति को, भ्रम के बादल फट गए। मन के दीप जले लाखों के, जीवन-दर्शन पाएँ।।

जनम-जनम से आँखें बिछाई, बैठे राह में तेरी, सुधि के दीप जलाए हमने, मिट जाए भव फेरी। डगमगाती नैया को भगवान! अब तो पार लगाएँ।।

धन-वैभव-सत्ता से कोई, ऊँच-नीच नहीं होता, अपने ही कृत कर्मों द्वारा, मानव हँसता-रोता। संयम के दर्पण में अपना, अंतर-रूप सजाएँ।।

महावीर ने साफ़ सुनाया, अपना कौन पराया, फिर झूठे इन सपनों में, मन को कैसे भाँमाया। तव-मम की दीवार तोड़कर, आगे कदम बढ़ाएँ।।

मोर बुलाता ज्यों सावन को, धर्ती चाँद बुलाती, प्यासी ये हर साँस तुम्हारी, जीवन-गीत सुनाती। महावीर निर्वाण महोत्सव, आओ आज मनाएँ।।

  1. 1.Dharti Ke Ban Gaye Devta, Kya Gun Garima Gaayein
  2. 2.यह भजन भगवान महावीर स्वामी की महानता, करुणा और उपदेशों को सरल शब्दों में प्रस्तुत करता है। इसमें बताया गया है कि कैसे महावीर की शरण में आने से जीवन के दुःख दूर होते हैं और ज्ञान का प्रकाश प्राप्त होता है। संयम, कर्म और आत्म-शुद्धि का संदेश इस भजन का मूल भाव है। महावीर निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर गाया जाने वाला यह भजन भक्तों के मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव जागृत करता है।

Roman Transliteration

dharti ke ban gae devta, kya gun-garima gaen. ham bhakti thal sajaen, shraddha se shish jhukaen..

jo aya Mahavir sharan men, usake sankat kat gae, pakar teri jnan-jyoti ko, bhram ke badal phat gae. man ke dip jale lakhon ke, jivan-darshan paen..

janam-janam se ankhen bichhai, baithe rah men teri, sudhi ke dip jalae hamne, mit jae bhav pheri. dagamgati naiya ko Bhagwan! ab to par lagaen..

dhan-vaibhav-satta se koi, unch-nich nahin hota, apane hi krit karmon dvara, manav hansta-rota. sanyam ke darpan men apana, antar-rup sajaen..

Mahavir ne saf sunaya, apana kaun paraya, phir jhuthe in sapnon men, man ko kaise bhammaya. tav-mam ki divar todakar, age kadam badhaen..

mor bulata jyon savan ko, dharti chand bulati, pyasi ye har sans tumhari, jivan-git sunati. Mahavir nirvan mahotsav, ao aj manaen..

← लय: जहाँ डाल-डाल पर← अनुक्रमणिका