मुख्य सामग्री पर जाएँ
हे री मैं तो प्रेम दीवानी मेरा दर्द न जाने कोय

दो अब तो छवि नाथ! मुझे तुम,

Do Ab To Chhavi Nath! Mujhe Tum,

हे री मैं तो प्रेम दीवानी मेरा दर्द न जाने कोय

गीत क्रमांक723

दो अब तो छवि नाथ! मुझे तुम, — Lyrics

दो अब तो छवि नाथ! मुझे तुम, कब से ढूंढूं तुम्हें कहां हो गए गुम।।

लगी प्रभु प्रीत जब से, हुआ बेचैन यह मन, तेरे ही नाम का ज्यों, दिवाना मैं गया बन।।1।।

मैं हूं तेरी शरण में, तूं ही मेरा सहारा, गहन फैले तिमिर में, तूं ही मेरा उजारा।।2।।

मुझे आधार तेरा, तूं ही मन मीत प्यारा, सुनो आवाज मेरी, प्राणों ने है पुकारा।।3।।

तुम्हें ध्याऊं सदा मैं, तुम्हारे गीत गाऊं, तुम्हें साक्षात्‌ पाने, 'विजय' हरदम लुभाऊं।।4।।

प्रभो! तेरे दरश बिना, यह जिया तड़पत है दिन-रैन।।

डगर-डगर तुझको है झांका प्यासे अब तक नैन।।1।।

तेरी चरण-शरण में आया, फिर क्यों मन बेचैन।।2।।

उत्सुक मेरे युगल कान हैं, सुनने तेरे बैन।।3।।

प्राणों में तुम 'विजय' बसोगे, होगा तब ही चैन।।4।।

Roman Transliteration

do ab to chhavi nath! mujhe tum, kab se dhundhun tumhen kahan ho gae gum..

lagi Prabhu prit jab se, hua bechain yah man, tere hi nam ka jyon, divana main gaya ban..1..

main hun teri sharan men, tun hi mera sahara, gahan phaile timir men, tun hi mera ujara..2..

mujhe adhar tera, tun hi man mit pyara, suno avaj meri, pranon ne hai pukara..3..

tumhen dhyaun sada main, tumhare git gaun, tumhen sakshat pane, 'vijay' haradam lubhaun..4..

prabho! tere darash bina, yah jiya tadapat hai din-rain..

dagar-dagar tujhko hai jhanka pyase ab tak nain..1..

teri charan-sharan men aya, phir kyon man bechain..2..

utsuk mere yugal kan hain, sunne tere bain..3..

pranon men tum 'vijay' basoge, hoga tab hi chain..4..

← लय: हे री मैं तो प्रेम दीवानी मेरा दर्द न जाने कोय← अनुक्रमणिका