मुख्य सामग्री पर जाएँ
रहा गर्दिशों में हरदम मेरे इश्क का सितारा

इन्सानियत के पथ पर निर्मय सदा चलेंगे

Insaniyat Ke Path Par Nirmay Sada Chalenge

रहा गर्दिशों में हरदम मेरे इश्क का सितारा

गीत क्रमांक957

इन्सानियत के पथ पर निर्मय सदा चलेंगे — Lyrics

इन्सानियत के पथ पर निर्मय सदा चलेंगे बिखरे भले हों कांटे, हम फूल ज्यों खिलेंगे।।

अणु की विभीषिका से मन कांपते सभी के, अणुव्रत के मंत्र द्वारा, मानव को त्राण देंगे।।1।।

आक्रोश का कुहासा छाया जहां भी देखो, घनघोर तम हो चाहे हम दीप बन जलेंगे।।2।।

वसुधा हमारा घर है, कोई नहीं पराया, आएंगे शत्रु बन जो, हम मीत ज्यों मिलेंगे।।3।।

फल की हमें न आशा, है कर्म पर भरोसा, प्रण है 'विजय' सभी का बन वृक्ष हम फलेंगे।।4।।

Roman Transliteration

insaniyat ke path par nirmay sada chalenge bikhre bhale hon kante, ham phul jyon khilenge..

anu ki vibhishika se man kampte sabhi ke, Anuvrat ke Mantra dvara, manav ko tran denge..1..

akrosh ka kuhasa chhaya jahan bhi dekho, ghanghor tam ho chahe ham dip ban jalenge..2..

vasudha hamara ghar hai, koi nahin paraya, aenge shatru ban jo, ham mit jyon milenge..3..

phal ki hamen n asha, hai Karm par bharosa, pran hai 'vijay' sabhi ka ban vriksha ham phalenge..4..

← लय: रहा गर्दिशों में हरदम मेरे इश्क का सितारा← अनुक्रमणिका