मुख्य सामग्री पर जाएँ
(1) कल्पतरु रा फूल खिल्या (2) बातें सुनी ज्ञान की

जन-जन में जागे विश्‍वास, संयम से व्यक्तित्व विकास,

Jan-Jan Men Jage Vishvas, Sanyam Se Vyaktitva Vikas,

(1) कल्पतरु रा फूल खिल्या (2) बातें सुनी ज्ञान की

गीत क्रमांक1126

जन-जन में जागे विश्‍वास, संयम से व्यक्तित्व विकास, — Lyrics

जन-जन में जागे विश्‍वास, संयम से व्यक्तित्व विकास, महाश्रमणजी द्वारा घोषित नारा खूब लगायेंगे, नभधरती को गूजायेंगे, गुरुवर के गुण गायेंगे तुलसी के गुण गायेंगे।।

संयम ही जीवन है घोष, मिलता है आत्मा को पोष, (अणुव्रत का है यह उद्घोष) है संकल्प हमारा जीवन में संयम अपनायेंगे, गुरुवर...।।1।।

इच्छाओं का हो संयम, सीमित भोजन है उत्तम, संयम का कर मूल्यांकन हम स्वस्थ मनुज कहलायेंगे, गुरुवर...।।2।।

जहां असंयम है वहां रोग, सधता है न वहां पर योग, तजकर संयम आधि-व्याधि को पास न कभी बुलाएंगे, गुरुवर...।।3।।

सीमा में हर मनुज रहे, सदा शान्ति का स्रोत बहे, निज पर शासन फिर अनुशासन का हम पाठ पढ़ायेंगे, गुरुवर...।।4।।

सबको संग ले सदा बढें, प्रगति शिखर पर 'विजय' चढ़ें, संयम का व्रत लेकर जीवन उपवन को सरसायेंगे, गुरुवर...।।5।।

Roman Transliteration

jan-jan men jage vishvas, sanyam se vyaktitva vikas, mahashramanji dvara ghoshit nara khub lagayenge, nabhadharti ko gujayenge, guruvar ke gun gayenge Tulsi ke gun gayenge..

sanyam hi jivan hai ghosh, milta hai atma ko posh, (Anuvrat ka hai yah udghosh) hai sankalpa hamara jivan men sanyam apanayenge, guruvar.....1..

ichchhaon ka ho sanyam, simit bhojan hai uttam, sanyam ka kar mulyankan ham svastha manuj kahlayenge, guruvar.....2..

jahan asanyam hai vahan rog, sadhta hai n vahan par yog, tajakar sanyam adhi-vyadhi ko pas n kabhi bulaenge, guruvar.....3..

sima men har manuj rahe, sada shanti ka srot bahe, nij par shasan phir anushasan ka ham path padhayenge, guruvar.....4..

sabko sang le sada badhen, pragti shikhar par 'vijay' chadhen, sanyam ka vrat lekar jivan upavan ko sarsayenge, guruvar.....5..

← लय: (1) कल्पतरु रा फूल खिल्या (2) बातें सुनी ज्ञान की← अनुक्रमणिका