मुख्य सामग्री पर जाएँ
जय बोलो

जय बोलो आदिम जिनवर की, मरुदेवा सुत तीर्थंकर की।

Jay Bolo Adim Jinavar Ki, Marudeva Sut Tirthankar Ki.

जय बोलो

गीत क्रमांक1153

जय बोलो आदिम जिनवर की, मरुदेवा सुत तीर्थंकर की। — Lyrics

जय बोलो आदिम जिनवर की, मरुदेवा सुत तीर्थंकर की। इस युग के दिव्य दिवाकर की—जय...।।

जिसने युग को नव करवट दी। नित नए विकास की आहट दी। आदिम युग के उस युगधर की...।।

था सहज सरल सात्विक जीवन, वृक्षों पर आधारित जन-जन। सब पर छाया थी तरुवर की—जय...।।

जब आने लगी समस्याएं। उलझे धागे सब सुलझाए। सामाजिक अतुल सुधाकर की—जय...।।

जब संयम पथ स्वीकार किया। सहस्रों ने था साथ दिया। सबने ली शरण शुभंकर की—जय...।।

लेकिन बाबा तो मौन रहे। पर भूख-प्यास को कौन सहै। एकाकी समता सागर की—जय...।।

Roman Transliteration

jay bolo adim jinavar ki, marudeva sut Tirthankar ki. is yug ke divya divakar ki—jay.....

jisne yug ko nav karavat di. nit nae vikas ki ahat di. adim yug ke us yugadhar ki.....

tha sahaj saral satvik jivan, vrikshon par adharit jan-jan. sab par chhaya thi taruvar ki—jay.....

jab ane lagi samasyaen. ulajhe dhage sab suljhae. samajik atul sudhakar ki—jay.....

jab sanyam path svikar kiya. sahasron ne tha sath diya. sabne li sharan shubhankar ki—jay.....

lekin baba to maun rahe. par bhukh-pyas ko kaun sahai. ekaki samta sagar ki—jay.....

← लय: जय बोलो← अनुक्रमणिका