मुख्य सामग्री पर जाएँ
बनवारी रे, सबको सहारा तेरा नाम रे

जयकारी रे! वीर! तुम्हारा प्यारा नामरे,

Jaykari Re! Vir! Tumhara Pyara Namre,

बनवारी रे, सबको सहारा तेरा नाम रे

गीत क्रमांक1196

जयकारी रे! वीर! तुम्हारा प्यारा नामरे, — Lyrics

जयकारी रे! वीर! तुम्हारा प्यारा नामरे,

होता मंगल आठों याम रे।।

त्रिशला मां के लाल दुलारे, जग के हो उजियारे, दीन-दुखी के मीत तुम्हीं हो, जीवन के रखवारे, ओ सच्चा तूं ही तीर्थ धाम रे।।१।।

जो आता तेरे चरणों में, पावन वह बन जाता, तेरा दर्शन जन-जीवन को, सच्ची राह दिखाता, ओ होते सिद्ध सभी के काम रे।।२।।

तेरी वाणी है कल्याणी, सोया भाग्य जगाये, दीपशिखा है गहन तिमिर में, मन का कलुष मिटाये, ओ मंगलमय तेरा पैगाम रे।।३।।

'विजय' समर्पित तन-मन मेरा प्रभु! चरणों में तेरे, ध्याऊं तेरी मंगल मूर्त मैं प्रतिपल सांझ सबेरे, ओ तूं ही है मेरा विश्राम रे।।४।।

Roman Transliteration

jaykari re! vir! tumhara pyara namre,

hota Mangal athon yam re..

trishla man ke lal dulare, jag ke ho ujiyare, din-dukhi ke mit tumhin ho, jivan ke rakhvare, o sachcha tun hi tirtha dham re..1..

jo ata tere charnon men, pavan vah ban jata, tera darshan jan-jivan ko, sachchi rah dikhata, o hote Siddha sabhi ke kam re..2..

teri vani hai kalyani, soya bhagya jagaye, dipshikha hai gahan timir men, man ka kalush mitaye, o mangalamay tera paigam re..3..

'vijay' samarpit tan-man mera Prabhu! charnon men tere, dhyaun teri Mangal murta main pratipal sanjh sabere, o tun hi hai mera vishram re..4..

← लय: बनवारी रे, सबको सहारा तेरा नाम रे← अनुक्रमणिका