मुख्य सामग्री पर जाएँ
जीवन को सफल बनाऊं

ओ सिरियारी के संत!

O Siriyari Ke Sant!

आचार्य महाप्रज्ञ · जीवन को सफल बनाऊं

गीत क्रमांक1970

ओ सिरियारी के संत! — Lyrics

ओ सिरियारी के संत! ओ सिरियारी के संत! निसर्ग महन्त! छत्र की छाया तुमने दुर्लभ को पाया।। ओ सिरियारी के संत! सदैव बसन्त! प्रकृति ने गाया।। तुमने दुर्लभ को पाया।।

1. तुमने दुर्लभ को प्राप्त किया, हमने भी उसका स्वाद लिया। श्री जिनवाणी संवाद याद है आया।। तुमने दुर्लभ....

2. तुमने जो देखा रेखा है, उसमें शाश्‍वत का लेखा है। जीवन पोथी के हर पन्ने पर छाया।। तुमने दुर्लभ....

3. तप में जप जप में तप तोला, समता का सागर अनबोला। सुनने वाला युग साक्षी है हर्षाया।। तुमने दुर्लभ....

4. तुम ज्ञानी थे या ध्यानी थे, तुम ध्यानी थे या ज्ञानी थे। यह दूध और मिस्री की युति में पाया।। तुमने दुर्लभ....

5. जिनमुद्रा स्मृति में क्यों आई? पद्मासन मुद्रा गहराई। प्रतिबोध भाव की भाषा में बतलाया।। तुमने दुर्लभ....

6. तुम ज्यों ज्यों हुए पुरातन हो, अचरज है त्यों त्यों नूतन हो। जय तुलसी का पुरुषार्थ फला मनभाया।। तुमने दुर्लभ....

7. है अन्तर्मन की जिज्ञासा, पीयूष पान क्यों मन प्यासा। 'महाप्रज्ञ' स्वयं मति कृति से भावित काया।। तुमने दुर्लभ....

Roman Transliteration

o siriyari ke sant! o siriyari ke sant! nisarga mahanta! chhatra ki chhaya tumne durlabh ko paya.. o siriyari ke sant! sadaiv basanta! prakriti ne gaya.. tumne durlabh ko paya..

1. tumne durlabh ko prapta kiya, hamne bhi usaka svad liya. shri jinvani sanvad yad hai aya.. tumne durlabh....

2. tumne jo dekha rekha hai, usamen shashvat ka lekha hai. jivan pothi ke har panne par chhaya.. tumne durlabh....

3. tap men jap jap men tap tola, samta ka sagar anabola. sunne vala yug sakshi hai harshaya.. tumne durlabh....

4. tum jnani the ya dhyani the, tum dhyani the ya jnani the. yah dudh aur misri ki yuti men paya.. tumne durlabh....

5. jinmudra smriti men kyon ai? padmasan mudra gahrai. pratibodh bhav ki bhasha men batlaya.. tumne durlabh....

6. tum jyon jyon hue puratan ho, acharaj hai tyon tyon nutan ho. jay Tulsi ka purushartha phala manbhaya.. tumne durlabh....

7. hai antarman ki jijnasa, piyush pan kyon man pyasa. 'Mahapragya' svayam mati kriti se bhavit kaya.. tumne durlabh....

← लय: जीवन को सफल बनाऊं← अनुक्रमणिका