मुख्य सामग्री पर जाएँ
जिसका मुझे था इंतजार

फलता रहे गण यह महान्‌, मिलता रहे धरती को त्राण

Phalta Rahe Gan Yah Mahan, Milta Rahe Dharti Ko Tran

जिसका मुझे था इंतजार

गीत क्रमांक2022

फलता रहे गण यह महान्‌, मिलता रहे धरती को त्राण — Lyrics

फलता रहे गण यह महान्‌, मिलता रहे धरती को त्राण शोभता ही रहे भिक्षु का संघ, इसके गौरव को सदा गायेंगे हम, तेरापंथ के यश को फैलायेंगे हम।।

सञ्चित पुण्यों का फल है पाया, तेरापंथ का मंगलमय साया, कल्पतरु की मानो है छाया, स्वामी भिखणजी ने दीप जलाया, ओ ऽऽ पावन है यह बहता ज्यों गंगा का पानी, शब्दों में न समाती इसकी गौरव भरी कहानी, बांटता जो सदा खुशियों के फूल, इसके आदर्शों को अपनायेंगे हम, तेरापंथ....।।1।।

भटके हुओं को यह सुपथ दिखाता, अज्ञान के तम को दूर हटाता, जीवन वीणा के उलझे तार सजाता, पीड़ित जनों की यह पीड़ा मिटाता, ओ ऽऽ संघ नहीं दूसरा दुनिया में कोई ऐसा है, हमको तो लगता है यह नन्दनवन जैसा है, साधना-त्याग का है यहां मोल, शासन की महिमा जग में महकायेंगे हम, तेरापंथ....।।2।।

भिक्षु ने देखो कैसा बाग लगाया, रंग रंगीले फूलों से है सजाया, जैन धर्म का है मान बढ़ाया, न्याय मार्ग जग को दिखलाया, ओ ऽऽ बाबै की तपस्या का ही फल यह सारा है, मझधारा में डूबती नैया का खेवनहारा है, इस पर होता है निश्‍चित हमें नाज, नित उठ 'विजय' शीश झुकायेंगे हम, तेरापंथ....।।3।।

Roman Transliteration

phalta rahe gan yah mahan, milta rahe dharti ko tran shobhta hi rahe Bhikshu ka Sangh, isake gaurav ko sada gayenge ham, Terapanth ke yash ko phailayenge ham..

sanchit punyon ka phal hai paya, Terapanth ka mangalamay saya, kalpatru ki mano hai chhaya, Swami bhikhanji ne dip jalaya, o pavan hai yah bahta jyon ganga ka pani, shabdon men n samati isaki gaurav bhari kahani, bantta jo sada khushiyon ke phul, isake adarshon ko apanayenge ham, Terapanth......1..

bhatke huon ko yah supath dikhata, ajnan ke tam ko dur hatata, jivan vina ke ulajhe tar sajata, pidit janon ki yah pida mitata, o Sangh nahin dusra duniya men koi aisa hai, hamko to lagta hai yah nandanavan jaisa hai, sadhna-tyag ka hai yahan mol, shasan ki mahima jag men mahkayenge ham, Terapanth......2..

Bhikshu ne dekho kaisa bag lagaya, rang rangile phulon se hai sajaya, Jain Dharm ka hai man badhaya, nyay marga jag ko dikhlaya, o babai ki tapasya ka hi phal yah sara hai, majhdhara men dubti naiya ka khevanhara hai, is par hota hai nishchit hamen naj, nit uth 'vijay' shish jhukayenge ham, Terapanth......3..

← लय: जिसका मुझे था इंतजार← अनुक्रमणिका