मुख्य सामग्री पर जाएँ
मेरी तकदीर की तस्वीर सजाने वाले

सारे संसार को सन्मार्ग दिखाने वाले, मुझे भव पार करो,

Sare Sansar Ko Sanmarga Dikhane Vale, Mujhe Bhav Par Karo,

मेरी तकदीर की तस्वीर सजाने वाले

गीत क्रमांक2235

सारे संसार को सन्मार्ग दिखाने वाले, मुझे भव पार करो, — Lyrics

सारे संसार को सन्मार्ग दिखाने वाले, मुझे भव पार करो, मेरे भीतर की सदा प्यास बुझाने वाले, मेरा उद्धार करो।।

नमन लो देव! मेरा मूरत तेरी ध्याऊं मैं, तुम्हीं से प्रीत लगी पर को क्यों रिझाऊं मैं, करुणा का स्रोत सदा तुम हो बहाने वाले, पापों का भार हरो।।1।।

शरण में स्वाम! तेरे प्राणी जो भी आता है, उसे सही राह मिले, परम शांति पाता है, तुम हो अन्धकार में दीप जलाने वाले, रीता घट देव! भरो।।2।।

नहीं दूजा प्रभु तुम सा मुझे नजर आता, सोते-उठते तेरे गीत 'विजय' है गाता, मेरे सपनों को सदा नाथ! सजाने वाले, मेरे सिर हाथ धरो।।3।।

Roman Transliteration

sare sansar ko sanmarga dikhane vale, mujhe bhav par karo, mere bhitar ki sada pyas bujhane vale, mera uddhar karo..

naman lo Dev! mera murat teri dhyaun main, tumhin se prit lagi par ko kyon rijhaun main, karuna ka srot sada tum ho bahane vale, papon ka bhar haro..1..

sharan men svam! tere prani jo bhi ata hai, use sahi rah mile, param shanti pata hai, tum ho andhakar men dip jalane vale, rita ghat Dev! bharo..2..

nahin duja Prabhu tum sa mujhe najar ata, sote-uthate tere git 'vijay' hai gata, mere sapnon ko sada nath! sajane vale, mere sir hath dharo..3..

← लय: मेरी तकदीर की तस्वीर सजाने वाले← अनुक्रमणिका