मुख्य सामग्री पर जाएँ

तेरी बीत रही जीवन-घड़ियां,

Teri Bit Rahi Jivan-Ghadiyan,

गीत क्रमांक2625

तेरी बीत रही जीवन-घड़ियां, — Lyrics

तेरी बीत रही जीवन-घड़ियां, टूट रही रे सांसों की लड़ियां।

१. कौन सोये को आकर जगाए तुझे? कौन सपनों से ऊपर उठाए तुझे? क्या तू सुनता नहीं? खुद ही गुनता नहीं? तेरी टूटेंगी कैसे ये हथकड़ियां?

२. जन्म-जन्मान्तरों से तू सोता रहा, गांठ का धन बेहोशी में खोता रहा, ध्यान दे अब जरा, मन हो जाए हरा, बरसे सुख के सावन की झड़ियां।

३. मौत का क्या भरोसा किसी ने किया? जल के हर जिन्दगी का बुझा है दीया, कैसे बच पाएगा? काल जब आएगा फिर तो भूल जाएगा सारी हेकड़ियां।

४. भर जीवन के रथ को नया मोड़ दे, जो जहां से है टूटा, उसे जोड़ दे, सावधानी से चल, पा ले जीवन का फल, ये ही तेरी सफलता की हैं कड़ियां।

Roman Transliteration

teri bit rahi jivan-ghadiyan, tut rahi re sanson ki ladiyan.

1. kaun soye ko akar jagae tujhe? kaun sapnon se upar uthae tujhe? kya tu sunta nahin? khud hi gunta nahin? teri tutengi kaise ye hathakdiyan?

2. janma-janmantaron se tu sota raha, ganth ka dhan behoshi men khota raha, dhyan de ab jara, man ho jae hara, barse sukh ke savan ki jhadiyan.

3. maut ka kya bharosa kisi ne kiya? jal ke har jindagi ka bujha hai diya, kaise bach paega? kal jab aega phir to bhul jaega sari hekdiyan.

4. bhar jivan ke rath ko naya mod de, jo jahan se hai tuta, use jod de, savdhani se chal, pa le jivan ka phal, ye hi teri saphalta ki hain kadiyan.

← अनुक्रमणिका