मुख्य सामग्री पर जाएँ
कभी सुख है

वैराग्य से कल्याण

Vairagya Se Kalyan

कभी सुख है

गीत क्रमांक2808

वैराग्य से कल्याण — Lyrics

वैराग्य से कल्याण बिना प्रभु नाम के बंदे! नहीं उद्धार हो सकता। आत्म शुद्धि बिना बंदे! न बेड़ा पार हो सकता।।

तूं आया था अकेला ही, अकेला ही पड़े जाना। भरा भण्डार जो धन का, तेरे नहीं साथ जा सकता।।

विषय और वासनाओं में; मनुज भव को न खोना। बिना वैराग्य के तेरा, नहीं कल्याण हो सकता।।

सत्य संयम शील समता, हृदय में जो उतारेगा। जगत की मोह माया से, न बेड़ा पार हो सकता।।

रखो मन को सदा पावन, मुनि सुरेश कहता है। बने अंतर मुखी जीवन, परम आनन्द पा सकता।।

Roman Transliteration

vairagya se kalyan bina Prabhu nam ke bande! nahin uddhar ho sakta. atma shuddhi bina bande! n beda par ho sakta..

tun aya tha akela hi, akela hi pade jana. bhara bhandar jo dhan ka, tere nahin sath ja sakta..

vishay aur vasnaon men; manuj bhav ko n khona. bina vairagya ke tera, nahin kalyan ho sakta..

satya sanyam shil samta, hriday men jo utarega. jagat ki moh maya se, n beda par ho sakta..

rakho man ko sada pavan, Muni suresh kahta hai. bane antar mukhi jivan, param ananda pa sakta..

← लय: कभी सुख है← अनुक्रमणिका