‹ जैन धर्म परिचय
ऐसे जैन विद्यार्थी चाहिए ।
ऐसे जैन विद्यार्थी चाहिए
1.जो प्रतिदिन प्रातः नमस्कार महामन्त्र का जप करता है ।
2.जो गांव में विराजित चारित्रात्माओं के प्रतिदिन दर्शन करता है ।
3.जो रात को सोते समय अपने इष्ट का स्मरण करता है ।
4.जो बीड़ी, सिगरेट, शराब, मांस तथा अण्डे का सेवन नहीं करता है ।
5.जो यथासंभव अष्टमी, चतुर्दशी को रात को नहीं खाता है, तथा सचित्त का वर्जन करता है ।
6.जो अपने द्वारा हुई भूलों का चिन्तन व प्रायश्चित्त करता है एवं पक्ष में एक बार किसी भी कटु व्यवहार के लिए खमत—खामणा करता है ।
7.जो प्रतिदिन योगासन, प्रेक्षाध्यान करता है ।
8.जो प्रतिदिन धार्मिक पुस्तकों का स्वाध्याय करता है ।
9.जो विनय और नम्रता का निरन्तर विकास करता है ।