‹ जप साधना
जप-मंत्र
विशिष्ट अक्षरों के संयोजन का नाम मंत्र है । मंत्र अपने ध्वनि संघर्ष के द्वारा विविध शक्तियों को आकर्षित करता है । अतः जीवन विकास क्रम में ‘जप’ महत्त्वपूर्ण साधना का अंग बन जाता है । कुछ मंत्र एकान्त, आत्मविजय में सहायता करते हैं और कुछ मंत्र भौतिक शक्तियों का आह्वान करते हैं, किन्तु हमारा उद्देश्य आत्म—शुद्धि का रहना चाहिए ।