मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगल साधना

सामायिक आलोचना पाठ

नौंवें सामायिक व्रत में जो कोई अतिचार (दोष) लगा हो तो मैं उसकी आलोचना करता हूं/करती हूं । 1. मन की सावद्य प्रवृत्ति की हो । 2. वचन की सावद्य प्रवृत्ति की हो । 3. शरीर की सावद्य प्रवृत्ति की हो । 4. सामायिक के नियमों का पूरा पालन न किया हो । 5. अवधि से पहले सामायिक को पूरा किया हो । तस्स मिच्छामि दुक्कडं—इनसे लगे मेरे पाप मिथ्या हो, निष्फल हो ।