‹ नित्य पाठ एवं विधि
सामायिक आलोचना पाठ
नौवें सामायिक व्रत में जो कोई अतिचार (दोष) लगा हो, मैं उसकी आलोचना करता हूं/करती हूं।
१. मन की सावद्य प्रवृत्ति की हो।
२. वचन की सावद्य प्रवृत्ति की हो।
३. शरीर की सावद्य प्रवृत्ति की हो।
४. सामायिक की स्मृति न की हो।
५. अवधि से पहले सामायिक को पूरा किया हो।
तस्स मिच्छा मि दुक्कडं—इनसे लगे मेरे पाप मिथ्या हों, निष्फल हों।