‹ श्रावक साधना
वर्गीय-अणुव्रत
विद्यार्थी अणुव्रत
मैं परीक्षा में अवैध उपायों का सहारा नहीं लूंगा ।
मैं हिंसात्मक एवं तोड़—फोड़मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूंगा ।
मैं अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं करूंगा व अश्लील साहित्य नहीं पढूंगा, अश्लील चलचित्र नहीं देखूंगा ।
मैं मादक व नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करूंगा ।
मैं रुपये या अन्य प्रलोभन से मत (वोट) न लूंगा और न दूंगा । मैं दहेज से अनुबन्धित एवं प्रदर्शन से युक्त विवाह नहीं करूंगा और न भाग लूंगा ।
मैं माता—पिता व गुरुजनों के प्रति विनम्र रहूंगा ।
मैं बड़े वृक्ष नहीं काटुंगा और प्रदूषण नहीं फैलाऊंगा ।