मुख्य सामग्री पर जाएँ

श्लोक 13

वक्त्रं क्व ते सुरनरोरगनेत्रहारि निःशेष-निर्जित-जगत्-त्रितयोपमानम्। बिम्बं कलंकमलिनं क्व निशाकरस्य यद् वासरे भवति पाण्डुपलाशकल्पम्॥13॥


देव, मनुष्य और नागों के नेत्रों को हरने वाला, तीनों जगत् की समस्त उपमाओं को जीत लेने वाला आपका मुख कहाँ, और कलंक से मलिन चन्द्रमा का बिम्ब कहाँ — जो दिन में पीले पलाश-पत्र के समान हो जाता है?

सुनें