पारस देव ! तुम्हारा दर्शन भाग भला सोई पावै हो । भाग भला सोई पावै, हूं वारि जाऊं, जीव मगन हो ज्यावै हो पारस देव ! लोह कंचन करै पारस काचो, ते कहो कर कुण लेवै हो । पारस तू प्रभु साचो पारस, आप समो कर देवै हो ।। १ ।।
लोहे को सोना बनाने वाला पारस नकली है । उसे कौन हाथ में लेगा ? पार्श्व प्रभो ! असली पारस तुम हो, जो लोहे को भी पारस बना देते हो ।