Skip to content
जैन धर्म परिचय

मुनि चतुर्मास कहां करे ?

1.जहां कीचड़, गन्दगी कम हो ।

2.जहां शौचादि का स्थान उपयुक्त हो ।

3.जहां औषधि तथा अनुभवी वैद्यों का योग हो ।

4.जहां एकान्त स्थान की अनुकूलता हो ।

5.जहां सुपाच्य एवं पौष्‍टिक भोजन की सुलभता हो ।

6.जहां के लोग सज्जन प्रकृति के हों ।

7.जहां के श्रावक सम्पन्‍न हों ।

8.जहां के शासक न्यायप्रिय हों ।

9.जहां अन्य धर्मावलम्बी उदार दॄष्‍टि वाले हों ।

10.जहां स्वाध्याय, ध्यान की सुविधा हो ।

11.जहां सूक्ष्म जीव—जन्तु (सम्मूर्च्छिम) कम हो ।