मुख्य सामग्री पर जाएँ
मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता

बिना श्रम के जिन्दगी में, सफलता मिल नहीं सकती,

Bina Shram Ke Jindagi Men, Saphalta Mil Nahin Sakti,

मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता

गीत क्रमांक513

बिना श्रम के जिन्दगी में, सफलता मिल नहीं सकती, — Lyrics

बिना श्रम के जिन्दगी में, सफलता मिल नहीं सकती, नीर सींचे बिना बगिया, कभी भी खिल नहीं सकती ।। ।।

धूप है तो कभी छाया, जिन्दगी की कथा ऐसी, राह ऊँची कहीं नीची, सदा चलती न इक जैसी, बिना संकल्प के राही ! आपदा टल नहीं सकती ।।1।।

स्वप्न लेते रहो चाहे, कुछ नहीं है यहाँ होना, नहीं पुरुषार्थ है जिन्दा, भार केवल यहाँ ढोना, तेल यदि हो गया खाली, ज्योत है जल नहीं सकती ।।2।।

‘विजय’ आलस्य में अनमोल अवसर जो गंवाता है, प्राण लेकर हथेली पे, जिसे चलना न आता है, भावनाएँ वहाँ नर की, कभी भी फल नहीं सकती ।।3।।

Roman Transliteration

bina shram ke jindagi men, saphalta mil nahin sakti, nir sinche bina bagiya, kabhi bhi khil nahin sakti .. ..

dhup hai to kabhi chhaya, jindagi ki katha aisi, rah unchi kahin nichi, sada chalti n ik jaisi, bina sankalpa ke rahi ! apada tal nahin sakti ..1..

svapna lete raho chahe, kuchh nahin hai yahan hona, nahin purushartha hai jinda, bhar keval yahan dhona, tel yadi ho gaya khali, jyot hai jal nahin sakti ..2..

‘vijay’ alasya men anamol avasar jo ganvata hai, pran lekar hatheli pe, jise chalna n ata hai, bhavnaen vahan nar ki, kabhi bhi phal nahin sakti ..3..

← लय: मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता← अनुक्रमणिका