मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो
Main Hun Dip, Divakar Tum Ho
1407
मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो — Lyrics
मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो ।। पथ से मंजिल भिन्न नहीं है अथ इति से विच्छिन्न नहीं है लघु विराट का एक रूप है मैं पद-धूलि, धराधर तुम हो । मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो ।। ज्ञान तुम्हारा अननुमेय है मेरा सीमित, स्वल्प, मेय है मात्रा का केवल अन्तर है मैं चिनगी, वैश्वानर तुम हो । मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो ।। कर ली तुमने पूर्ण प्रगति है उसी पंथ पर मेरी गति है चलने का संकल्प लिए हूँ मैं सरिता, रत्नाकर तुम हो । मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो ।। है अखण्ड आलोक तुम्हारा मैं प्रकाश की पतली धारा अणु से पूर्ण बना करता है मैं कृश कला, कलाधर तुम हो । मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो ।। सूक्ष्म बीज में वृक्ष निहित है नर में नारायण निश्चित है भेद अंश अंशी में है क्या ? मैं जलकण, धाराधर तुम हो । मैं हूँ दीप, दिवाकर तुम हो ।।
Roman Transliteration
main hun dip, divakar tum ho main hun dip, divakar tum ho .. path se manjil bhinna nahin hai ath iti se vichchhinna nahin hai laghu virat ka ek rup hai main pad-dhuli, dharadhar tum ho . main hun dip, divakar tum ho .. jnan tumhara ananumey hai mera simit, svalpa, mey hai matra ka keval antar hai main chingi, vaishvanar tum ho . main hun dip, divakar tum ho .. kar li tumne purna pragti hai usi panth par meri gati hai chalne ka sankalpa lie hun main sarita, ratnakar tum ho . main hun dip, divakar tum ho .. hai akhanda alok tumhara main prakash ki patli dhara anu se purna bana karta hai main krish kala, kaladhar tum ho . main hun dip, divakar tum ho .. sukshma bij men vriksha nihit hai nar men narayan nishchit hai bhed ansh anshi men hai kya ? main jalakan, dharadhar tum ho . main hun dip, divakar tum ho ..