मुख्य सामग्री पर जाएँ
धर्म की लौ जलाएं हम

मन को शान्त बनाएं हम

Man Ko Shanta Banaen Ham

राकेश मुनि · धर्म की लौ जलाएं हम

गीत क्रमांक2993

मन को शान्त बनाएं हम — Lyrics

मन को शान्त बनाएं हम सांस-सांस पर परमात्मा का, ध्यान लगाएं हम।।

जीवन है संग्राम वीरता से, जीना सीखें हम, अमृत व विष दोनों समता से, पीना सीखें हम। लाभ-अलाभ हर्ष-शोक में, सम बन जायें हम।।

वर्तमान में जीने का, अभ्यास बढ़ाते जायें, भूतकाल के चिन्तन में, हम समय नहीं गंवायें। प्रतिक्रिया के घावों से, निज को बचाएं हम।।

सहज भाव से हम अपना, कर्त्तव्य निभाते जायें, हो विश्वास अटल, पर फल की आशा नहीं सताये। आधि-व्याधि व उपाधि का, सब भार मिटाएं हम।।

बढ़े आत्म-विश्वास सदा, उल्लास भावना में हो, मिटे सभी तनाव, सजगता सदा साधना में हो। दुख के क्षण को भी सुख में, परिणत कर पायें हम।।

जो भी हो कर्त्तव्य भार, हम उसे सहर्ष निभाएं, ‘मुनि राकेश’ किन्तु मानस को, भारी नहीं बनाएं। समता भाव बढ़ाकर जीवन, सफल बनाएं हम।।

  1. 1.Man Ko Shaant Banaye Hum
  2. 2.यह गीत मन की शान्ति, समता और सजग जीवन का सुंदर संदेश देता है। इसमें बताया गया है कि हर सांस के साथ परमात्मा का स्मरण करें, सुख-दुख और लाभ-हानि में समान भाव रखें तथा वर्तमान में जीना सीखें। कर्त्तव्य का पालन करते हुए फल की चिंता न करें। आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के द्वारा जीवन को सरल, संतुलित और सफल बनाया जा सकता है।

Roman Transliteration

man ko shanta banaen ham sans-sans par parmatma ka, dhyan lagaen ham..

jivan hai sangram virta se, jina sikhen ham, amrit v vish donon samta se, pina sikhen ham. labh-alabh harsha-shok men, sam ban jayen ham..

vartaman men jine ka, abhyas badhate jayen, bhutkal ke chintan men, ham samay nahin ganvayen. pratikriya ke ghavon se, nij ko bachaen ham..

sahaj bhav se ham apana, karttavya nibhate jayen, ho vishvas atal, par phal ki asha nahin sataye. adhi-vyadhi v upadhi ka, sab bhar mitaen ham..

badhe atma-vishvas sada, ullas bhavna men ho, mite sabhi tanav, sajagta sada sadhna men ho. dukh ke kshan ko bhi sukh men, parinat kar payen ham..

jo bhi ho karttavya bhar, ham use saharsha nibhaen, ‘Muni rakesh’ kintu manas ko, bhari nahin banaen. samta bhav badhakar jivan, saphal banaen ham..

← लय: धर्म की लौ जलाएं हम← अनुक्रमणिका