मुख्य सामग्री पर जाएँ

श्लोक 26

तुभ्यं नमस्त्रिभुवनार्तिहराय नाथ! तुभ्यं नमः क्षितितलामलभूषणाय। तुभ्यं नमस्त्रिजगतः परमेश्वराय, तुभ्यं नमो जिन! भवोदधि-शोषणाय॥26॥


हे नाथ! तीनों भुवनों की पीड़ा हरने वाले आपको नमस्कार। पृथ्वी-तल के निर्मल आभूषण-स्वरूप आपको नमस्कार। तीनों जगत् के परमेश्वर आपको नमस्कार। हे जिन! भव-सागर को सुखा देने वाले आपको नमस्कार।

सुनें