श्लोक 7
त्वत्संस्तवेन भवसन्तति-सन्निबद्धं, पापं क्षणात्क्षयमुपैति शरीरभाजाम्। आक्रान्त - लोकमलिनीलमशेषमाशु - सूर्यांशुभिन्नमिव शार्वरमन्धकारम्॥7॥
आपकी स्तुति से देहधारियों का जन्म-जन्मान्तर से बँधा हुआ पाप क्षण-भर में क्षय को प्राप्त होता है — जैसे समस्त लोक में व्याप्त, भ्रमर के समान काला रात्रि का अन्धकार सूर्य की किरणों से भिन्न होकर शीघ्र नष्ट हो जाता है।
सुनें
tvatsaṃstavena bhavasaṃtati-sannibaddhaṃ pāpaṃ kṣaṇāt kṣayam upaiti śarīrabhājām । ākrānta-lokam alinīlam aśeṣam āśu sūryāṃśubhinnam iva śārvaram andhakāram ॥7॥
Accumulated sins of births disappear; the prayer removes their traces. No traces of any darkness appear when sun's rays the night faces.