मुख्य सामग्री पर जाएँ

श्लोक 8

मत्वेति नाथ! तव संस्तवनं मयेद- मारभ्यते तनुधियापि तव प्रभावात्। चेतो हरिष्यति सतां नलिनीदलेषु मुक्ताफल-द्युतिमुपैति ननूदबिन्दुः॥8॥


हे नाथ! ऐसा मानकर अल्प बुद्धि वाला होने पर भी आपके प्रभाव से मेरे द्वारा यह स्तवन आरम्भ किया जाता है। यह सज्जनों के चित्त को हरेगा — जैसे कमलिनी के पत्तों पर जल की बूँद मोती की कान्ति को प्राप्त होती है।

सुनें