श्लोक 9
॥9॥आस्तां तव स्तवनमस्त-समस्त-दोषं त्वत्सङ्कथापि जगतां दुरितानि हन्ति । दूरे सहस्र-किरणः कुरुते प्रभैव पद्माकरेषु जलजानि विकाश-भाञ्जि ॥९॥
समस्त दोषों को नष्ट करने वाला आपका स्तवन तो दूर रहे, आपकी कथा भी जगत् के पापों को नष्ट कर देती है। दूर स्थित सूर्य की प्रभा ही सरोवरों में कमलों को विकसित कर देती है।
ऑडियो नहीं है
āstāṃ tava stavanam astasamasta-doṣaṃ tvatsaṃkathāpi jagatāṃ duritāni hanti । dūre sahasrakiraṇaḥ kurute prabhaiva padmākareṣu jalajāni vikāśabhāñji ॥9॥
What to say of Thy attributes glorious — mere mention destroys sins notorious. Just as lotus flowers bloom with delight when falls on them remote sun's light.