Skip to content
रूठ्योड़ा शिवशंकर

आओ स्वामीजी

Ao Svamiji

आचार्य महाप्रज्ञ · रूठ्योड़ा शिवशंकर

Record no.247

आओ स्वामीजी — Lyrics

आओ स्वामीजी आओ स्वामीजी! गुरु-गीता को फिर से दोहराओ रे! आओ स्वामीजी! अब पूरा मंगलपाठ सुनाओ रे। आओ स्वामीजी !

1. 'हेत-परस्पर राखीज्यो' यह गुरु-गीता की शिक्षा रे, संघ-शक्ति का महामंत्र दीक्षा की दीक्षा रे!

2. प्रश्‍न एक है आज अनुत्तर श्रावक क्यों है न्यारा रे! क्यों न प्रवाहित जीवन में गंगा की धारा रे!

3. 'श्रावक और श्राविका सारा हेत परस्पर राखीज्यो, संघ संगठन रा मीठा-मीठा फल चाखीज्यो!'

4. पूरा पाठ बने, अब ऐसा फिर से मंत्र सिखाओ रे, गण-नंदन की कली कली को पुन: सजाओ रे!

5. देव! तुम्हारी वाणी में है तप का तेज निराला रे, देव! तुम्हारा चिंतन सचमुच इमरत प्याला रे!

6. गुरु तुलसी ने अनुशासन का भारी मूल्य बढ़ाया रे, सफल बना, जिसने अनुशासन शीश चढ़ाया रे!

7. 'महाप्रज्ञ' अब अनुशासन का अनुपम कवच बनाओ रे, मर्यादा का मोच्छव तारानगर मनाओ रे!

Roman Transliteration

ao svamiji ao svamiji! Guru-gita ko phir se dohrao re! ao svamiji! ab pura mangalpath sunao re. ao svamiji !

1. 'het-paraspar rakhijyo' yah Guru-gita ki shiksha re, Sangh-shakti ka mahamantra diksha ki diksha re!

2. prashna ek hai aj anuttar shravak kyon hai nyara re! kyon n pravahit jivan men ganga ki dhara re!

3. 'shravak aur shravika sara het paraspar rakhijyo, Sangh sangathan ra mitha-mitha phal chakhijyo!'

4. pura path bane, ab aisa phir se Mantra sikhao re, gan-nandan ki kali kali ko pun: sajao re!

5. Dev! tumhari vani men hai tap ka tej nirala re, Dev! tumhara chintan sachmuch imarat pyala re!

6. Guru Tulsi ne anushasan ka bhari mulya badhaya re, saphal bana, jisne anushasan shish chadhaya re!

7. 'Mahapragya' ab anushasan ka anupam kavach banao re, maryada ka mochchhav taranagar manao re!

← लय: रूठ्योड़ा शिवशंकर← अनुक्रमणिका