Skip to content
बच्चे मन के सच्चे

बन्दे तजदे फंदे आखिर परभव में जाना

Bande Tajde Phande Akhir Parabhav Men Jana

बच्चे मन के सच्चे

Record no.2948

बन्दे तजदे फंदे आखिर परभव में जाना — Lyrics

बन्दे तजदे फंदे, आखिर परभव में जाना। पाई पाई का सब लेखा, होगा वहां चुकाना।।

छल बल कर रिश्वत लेकर, झूठा भी सच्चा बनकर। यहां छूट सकता है तूं, विभव लूट सकता है तूं। पर न चलेगी पोल वहां, बता छुपेगा कहाँ कहाँ। दूध दूध पानी का पानी, विधि का न्याय पुराना।।

रघुपति राघव राजा राम, पूरा वेतन आधा काम। चाल दुरंगी यह तेरी, करता जो हेरा फेरी। कुदरत जब खबरें लेगी, जड़ा मूल से खो देगी। समझाले दिल अभी नहीं तो, होगा फिर पछताना।।

रोटी कपड़ा मिला मकान, रख न अधिक तृष्णा नादान। आखिर एक दिन है मरना, क्यों फिर हाय हाय करना। प्राप्त उसी में कर संतोष, सुन ले अणुव्रत का उदघोष। देख स्वयं से सिर्फ स्वयं को, अगर शान्ति सुख पाना।।

दीनों का शोषण कर-कर, खून गरीबों का पीकर। माया जोड़ी निर्दय बन, पर न हजम होगा यह धन। दगा किसी का सगा नहीं, कर्मों के फल मिले सही। मुनि संजय क्यों तुच्छ स्वार्थ हित, बुनता ताना बाना।।

  1. 1.Bande Tajde Fande Aakhir Parbhav Mein Jaana
  2. 2.यह प्रेरक गीत हमें ईमानदारी, सच्चाई और अच्छे कर्मों का महत्व बताता है। इसमें समझाया गया है कि धन, छल और लालच हमेशा साथ नहीं रहते। जीवन में हर कर्म का हिसाब एक दिन अवश्य होता है। इसलिए हमें संतोष, दया, न्याय और सच्चे आचरण के साथ जीवन जीना चाहिए। यही संदेश इस गीत का मुख्य आधार है।

Roman Transliteration

bande tajde phande, akhir parabhav men jana. pai pai ka sab lekha, hoga vahan chukana..

chhal bal kar rishvat lekar, jhutha bhi sachcha banakar. yahan chhut sakta hai tun, vibhav lut sakta hai tun. par n chalegi pol vahan, bata chhupega kahan kahan. dudh dudh pani ka pani, vidhi ka nyay purana..

raghupti raghav raja Ram, pura vetan adha kam. chal durngi yah teri, karta jo hera pheri. kudarat jab khabren legi, jada mul se kho degi. samjhale dil abhi nahin to, hoga phir pachhtana..

roti kapda mila makan, rakh n adhik trishna nadan. akhir ek din hai marna, kyon phir hay hay karna. prapta usi men kar santosh, sun le Anuvrat ka udaghosh. dekh svayam se sirpha svayam ko, agar shanti sukh pana..

dinon ka shoshan kar-kar, khun garibon ka pikar. maya jodi nirday ban, par n hajam hoga yah dhan. daga kisi ka saga nahin, karmon ke phal mile sahi. Muni sanjay kyon tuchchha svartha hit, bunta tana bana..

← लय: बच्चे मन के सच्चे← अनुक्रमणिका