Skip to content
घनश्याम तुन्हारे द्वारे पर

गुरुदेव! तुम्हारे चरणों में ये शीष स्वयं झुक जाते हैं।

Gurudev! Tumhare Charnon Men Ye Shish Svayam Jhuk Jate Hain.

घनश्याम तुन्हारे द्वारे पर

Record no.860

गुरुदेव! तुम्हारे चरणों में ये शीष स्वयं झुक जाते हैं। — Lyrics

गुरुदेव! तुम्हारे चरणों में ये शीष स्वयं झुक जाते हैं। तव वाङ्मय अमृत-झरनों में ये हृदय हिलोरें खाते हैं।।

१. क्या वर्णन हो उपकारों का, जो जीवन जटिल समस्या है। उसका भी सुन्दर समाधान पाया, हम प्रकट दिखाते हैं।।

२. कैसी थी विशद विराट वृत्ति, जन-जन को जाग्रत करने की। भयभीतों के भय हरने की, हम सुमर-सुमर सुख पाते हैं।।

३. वह व्याख्या विरल अहिंसा की, हिंसा की झलक जरा न जहां। व्यापक मैत्री का विमल रूप, जन-जन जिसको अपनाते हैं।।

४. खुद जागो और जगाओ जग को, यही दया है दान यही। इसमें सबका उत्थान मान, जन-जन में जागृति ताते हैं।।

५ संगठन का कैसा जादू, कर डाला सांवरिये-साधु! झगड़ों की जड़ें जला डालीं, हम सब बतिहारी जाते हैं।।

६. ना शिथिलाचार पनप पाया, संयस की रही छत्र-छाया। ओ। वीर पिता के वीर पुत्र! तेरा पथ हम सरसाते हैं।।

७. वह अटल रहे मर्यादा तेरी,लोह-लेखिनी से लिखिता। 'तुलती' सह समुदित श्‍वेत-संघ माधोत्सव आज मनाते हैं।।

Roman Transliteration

Gurudev! tumhare charnon men ye shish svayam jhuk jate hain. tav vanmay amrit-jharnon men ye hriday hiloren khate hain..

1. kya varnan ho upakaron ka, jo jivan jatil samasya hai. usaka bhi sundar samadhan paya, ham prakat dikhate hain..

2. kaisi thi vishad virat vritti, jan-jan ko jagrat karne ki. bhaybhiton ke bhay harne ki, ham sumar-sumar sukh pate hain..

3. vah vyakhya viral Ahimsa ki, hinsa ki jhalak jara n jahan. vyapak maitri ka vimal rup, jan-jan jisko apanate hain..

4. khud jago aur jagao jag ko, yahi daya hai dan yahi. isamen sabka utthan man, jan-jan men jagriti tate hain..

5 sangathan ka kaisa jadu, kar dala sanvriye-sadhu! jhagdon ki jaden jala dalin, ham sab batihari jate hain..

6. na shithilachar panap paya, sanyas ki rahi chhatra-chhaya. o. vir pita ke vir putra! tera path ham sarsate hain..

7. vah atal rahe maryada teri,loh-lekhini se likhita. 'tulti' sah samudit shvet-Sangh madhotsav aj manate hain..

← लय: घनश्याम तुन्हारे द्वारे पर← अनुक्रमणिका