Skip to content
बरसो हे जल धर नीर

गुरुशिक्षा पर दे ध्यान, बहिनों अब जागो,

Gurushiksha Par De Dhyan, Bahinon Ab Jago,

बरसो हे जल धर नीर

Record no.864

गुरुशिक्षा पर दे ध्यान, बहिनों अब जागो, — Lyrics

गुरुशिक्षा पर दे ध्यान, बहिनों अब जागो, युग की गति को पहिचान, निद्रा को त्यागो।।

रुढ़िवाद को दूर हटाओ, नया मोड़ जीवन में लाओ, सत्पथ पर करो प्रयाण, बहिनों......।।१।।

करना सीखो समय नियोजन, मूल्यवान जीवन का हर क्षण, मेटो अपना अज्ञान, बहिनों......।।२।।

श्रम की संस्कृति को न भुलाओ, सद्गुण की सौरभ फैलाओ, देगा जन जन सम्मान, बहिनों......।।३।।

जीवन संस्कारी बन जाये, मन की दुर्बलता दफनायें, होगी अच्छी संतान, बहिनों......।।४।।

'विजय' सादगी को अपनाओ, देखादेखी में मत जाओ, करलो अपना उत्थान, बहिनों......।।५।।

Roman Transliteration

gurushiksha par de dhyan, bahinon ab jago, yug ki gati ko pahichan, nidra ko tyago..

rudhivad ko dur hatao, naya mod jivan men lao, satpath par karo prayan, bahinon........1..

karna sikho samay niyojan, mulyavan jivan ka har kshan, meto apana ajnan, bahinon........2..

shram ki sanskriti ko n bhulao, sadgun ki saurabh phailao, dega jan jan samman, bahinon........3..

jivan sanskari ban jaye, man ki durbalta daphnayen, hogi achchhi santan, bahinon........4..

'vijay' sadgi ko apanao, dekhadekhi men mat jao, karlo apana utthan, bahinon........5..

← लय: बरसो हे जल धर नीर← अनुक्रमणिका