Skip to content
प्रभु पार्श्‍वदेव चरणों में

हे ज्योतिपुंज स्वीकारो

He Jyotipunj Svikaro

प्रभु पार्श्‍वदेव चरणों में

Record no.903

हे ज्योतिपुंज स्वीकारो — Lyrics

हे ज्योतिपुंज स्वीकारो हे ज्योतिपुंज! स्वीकारो, शत-शत श्रद्धान्जलियां। चिन्मय चरणों में करते, अर्पित विनयान्जलियां।।

1. शैशव में बन वैरागी, दीक्षित जिनशासन में। तुलसी के अनुशासन में, विकसित प्रतिभा कलियां।।

2. तुम महादार्शनिक, चिंतक, लेखक, युगनायक थे। अमृत-वाणी, वाङ्मय से, उपकृत दो-दो सदियां।।

3. 'हैं महाप्रज्ञ जी अनुपम', गुरुदेव कहते थे। जिनकी अंर्त प्रज्ञा से, संपोषित संस्कृतियां।।

4. सुन रहा जमाना तेरी, शिक्षाएं गौर से। तुम मौन हो गएं सहसा, प्रेरक पावन स्मृतियां।।

5. तुम कालजयी योगीश्‍वर, उपकार अमर तेरे। नभ, धरती, हवा, समंदर गाएं गीतान्जलियां।।

6. श्री तुलसी-महाप्रज्ञ की, ऊर्जा से निर्मित जो। उन महाश्रमण में देखें, दस गुरुओं की छवियां।। (सब 'कनक' निहारे उनमें, दस गुरुओं की छवियां।।)

Roman Transliteration

he jyotipunj svikaro he jyotipunj! svikaro, shat-shat shraddhanjaliyan. chinmay charnon men karte, arpit vinyanjaliyan..

1. shaishav men ban vairagi, dikshit jinshasan men. Tulsi ke anushasan men, viksit pratibha kaliyan..

2. tum mahadarshanik, chintak, lekhak, yugnayak the. amrit-vani, vanmay se, upakrit do-do sadiyan..

3. 'hain Mahapragya ji anupam', Gurudev kahte the. jinki anrta prajna se, samposhit sanskritiyan..

4. sun raha jamana teri, shikshaen gaur se. tum maun ho gaen sahsa, prerak pavan smritiyan..

5. tum kalajyi yogishvar, upakar amar tere. nabh, dharti, hava, samandar gaen gitanjaliyan..

6. shri Tulsi-Mahapragya ki, urja se nirmit jo. un Mahashraman men dekhen, das guruon ki chhaviyan.. (sab 'kanak' nihare unamen, das guruon ki chhaviyan..)

← लय: प्रभु पार्श्‍वदेव चरणों में← अनुक्रमणिका