हम अच्छे इन्सान, बन दिखलायेंगे,
Ham Achchhe Insan, Ban Dikhlayenge,
913
हम अच्छे इन्सान, बन दिखलायेंगे, — Lyrics
हम अच्छे इन्सान, बन दिखलायेंगे, सद्गुरु का आह्वान, नहीं भुलायेंगे, गायेंगे यह गान, सदा हम गायेंगे ।। ।।
अच्छाई को स्वीकारेंगे, नहीं किसी का दुर्गुण लेंगे, हंस की ज्यों हम मोती चुगते जायेंगे, गायेंगे..... ।।1।।
मित्रतुल्य व्यवहार करेंगे, सबका हम सत्कार करेंगे, नहीं वैर का भाव कभी अपनायेंगे, गायेंगे..... ।।2।।
मर्यादा से सदा चलेंगे, कोई को भी नहीं छलेंगे, अनुशासन के पथ पर कदम बढा़येंगे, गायेंगे..... ।।3।।
व्यसनों से हम दूर रहेंगे, कटुक वचन भी सदा सहेंगे, गौरवशाली संस्कृति को न भुलायेंगे, गायेंगे..... ।।4।।
विनय भाव को विकसायेंगे, उच्छ्रंखलता दफनायेंगे, ‘विजय’ शिष्ट—शालीन मनुज कहलायेंगे, गायेंगे..... ।।5।।
Roman Transliteration
ham achchhe insan, ban dikhlayenge, sadguru ka ahvan, nahin bhulayenge, gayenge yah gan, sada ham gayenge .. ..
achchhai ko svikarenge, nahin kisi ka durgun lenge, hans ki jyon ham moti chugte jayenge, gayenge..... ..1..
mitratulya vyavhar karenge, sabka ham satkar karenge, nahin vair ka bhav kabhi apanayenge, gayenge..... ..2..
maryada se sada chalenge, koi ko bhi nahin chhalenge, anushasan ke path par kadam badhayenge, gayenge..... ..3..
vyasnon se ham dur rahenge, katuk vachan bhi sada sahenge, gauravshali sanskriti ko n bhulayenge, gayenge..... ..4..
vinay bhav ko viksayenge, uchchhrankhalta daphnayenge, ‘vijay’ shishta—shalin manuj kahlayenge, gayenge..... ..5..