Skip to content
है प्रीत जहां की रीत वहाँ

*हम कायोत्सर्ग प्रयोग करें, तन की चंचलता को छोड़े,

*ham Kayotsarga Prayog Karen, Tan Ki Chanchalta Ko Chhode,

है प्रीत जहां की रीत वहाँ

Record no.918

*हम कायोत्सर्ग प्रयोग करें, तन की चंचलता को छोड़े, — Lyrics

*हम कायोत्सर्ग प्रयोग करें, तन की चंचलता को छोड़े, शान्त और स्थिर होकर, अपनी आत्मा से लयता जोड़ें ।। ।।

है चक्र तनावों का ऐसा, है फंसी हुई दुनिया सारी, बच्चे, बूढ़े, जवान, सबको लगी हुई है महामारी, अपने घर में रहना सीखें—2, क्यों बाहर—2 रात दिवस दौड़ें ।।1।।

लेता है सांस मनुज लेकिन बेहोशी का जीवन जीता, समृद्धि बढ़ी है ऊपर की आनन्द खजाना है रीता, मन का मांझी दिग्भ्रान्त हुआ—2, सत्पथ पर—2 हम उसको मोड़ें ।।2।।

आशंकाओं से घिरे मनुज को नींद नहीं सुख से आती, है निदान कायोत्सर्ग सहज ही विकट समस्या मिट जाती, कल्पित है भय का गुब्बारा—2, हिम्मत कर—2 अब उसको फोड़े ।।३ ।।

एडी से सिर तक हर अवयव को सुझाव दें कोमलता से, हल्केपन की अनुभूति करें हम भावों की निर्मलता से, है ‘विजय’ स्वयंकृत बन्धन सब—2, उनको हम—2 शनैः शनैः तोड़े ।।4।।

Roman Transliteration

*ham kayotsarga prayog karen, tan ki chanchalta ko chhode, shanta aur sthir hokar, apani atma se layta joden .. ..

hai chakra tanavon ka aisa, hai phansi hui duniya sari, bachche, budhe, javan, sabko lagi hui hai mahamari, apane ghar men rahna sikhen—2, kyon bahar—2 rat divas dauden ..1..

leta hai sans manuj lekin behoshi ka jivan jita, samriddhi badhi hai upar ki ananda khajana hai rita, man ka manjhi digbhranta hua—2, satpath par—2 ham usako moden ..2..

ashankaon se ghire manuj ko nind nahin sukh se ati, hai nidan kayotsarga sahaj hi vikat samasya mit jati, kalpit hai bhay ka gubbara—2, himmat kar—2 ab usako phode ..3 ..

edi se sir tak har avayav ko sujhav den komalta se, halkepan ki anubhuti karen ham bhavon ki nirmalta se, hai ‘vijay’ svaynkrit bandhan sab—2, unako ham—2 shanaih shanaih tode ..4..

← लय: है प्रीत जहां की रीत वहाँ← अनुक्रमणिका