Skip to content
बना मन मंदिर आलीशान

हमारे भाग्य बड़े बलवान

Hamare Bhagya Bade Balvan

आचार्य तुलसी · बना मन मंदिर आलीशान

Record no.927

हमारे भाग्य बड़े बलवान — Lyrics

हमारे भाग्य बड़े बलवान हमारे भाग्य बड़े बलवान, मिला यह तेरापंथ महान। करने जीवन का कल्याण, मिला यह तेरापंथ महान।।

1. भिक्षु ने ढूंढ निकाला, कैसा अमृतमय प्याला। आला धार्मिक जग की शान।।

2. जो व्यापक बनने आया, है वर्गातीत कहाया। पाया अपना ऊंचा स्थान।।

3. विद्या विकास है जारी, भावुक मुनि सतियां सारी। भारी है चारित्र प्रधान।।

4. मौलिकता रहे सुरक्षित, परिवर्तन सदा अपेक्षित। लक्षित निज-पर का उत्थान।।

5. गुरु-आज्ञा जहां बड़ी है, बन पहरेदार खड़ी है। आज्ञा बिना हिले क्यों पान।।

6. भिक्षु स्वामी की कृति यह, भिक्षु स्वामी की धृति यह। सारा भिक्षु का सुविधान।।

7. जिसका इसमें एकीपन, उसका ही है यह शासन। उसका इससे है सम्मान।।

8. लो जन-जन का अभिनन्दन, गण सदा रहे वन नन्दन। 'वदना-नन्दन' का आह्वान।।

9. भिक्षु-स्मृति दिन है आया, मिल संग अभंग मनाया। खिला 'सरदारशहर' सुस्थान।।

Roman Transliteration

hamare bhagya bade balvan hamare bhagya bade balvan, mila yah Terapanth mahan. karne jivan ka kalyan, mila yah Terapanth mahan..

1. Bhikshu ne dhundh nikala, kaisa amritamay pyala. ala dharmik jag ki shan..

2. jo vyapak banne aya, hai vargatit kahaya. paya apana uncha sthan..

3. vidya vikas hai jari, bhavuk Muni satiyan sari. bhari hai charitra pradhan..

4. maulikta rahe surakshit, parivartan sada apekshit. lakshit nij-par ka utthan..

5. Guru-ajna jahan badi hai, ban pahredar khadi hai. ajna bina hile kyon pan..

6. Bhikshu Swami ki kriti yah, Bhikshu Swami ki dhriti yah. sara Bhikshu ka suvidhan..

7. jiska isamen ekipan, usaka hi hai yah shasan. usaka isase hai samman..

8. lo jan-jan ka abhinandan, gan sada rahe van nandan. 'vadna-nandan' ka ahvan..

9. Bhikshu-smriti din hai aya, mil sang abhang manaya. khila 'sardarashahar' susthan..

← लय: बना मन मंदिर आलीशान← अनुक्रमणिका