Skip to content
जगाया तुमको कितनी बार

जगत में मानव धर्म महान

Jagat Men Manav Dharm Mahan

साध्वी राजीमतीजी · जगाया तुमको कितनी बार

Record no.2971

जगत में मानव धर्म महान — Lyrics

जगत में मानव धर्म महान। श्रम सेवा बलिदान त्याग से, पाता नर सम्मान।।

बिना प्रेम भगवान कहां है, जहां मैत्री भगवान वहां है, प्रामाणिक का स्वर्ग यहां है। खुद को खोज खुदा बन जाओ, शास्त्रों का आह्वान।।

पढ़ते हैं सब आगम गीता, फिर भी कैसे जीवन रीता, अब भी सोचो कैसे जीता। समय मांगता है अपने ही, जीवन का निर्माण।।

मतभेदों का विष मत घोलो, अन्तर मन की आंखें खोलो, सब धर्मों को सुंदर बोलो। खड़ी दीवारें धर्म क्षेत्र में, तोड़ रही इन्सान।।

सब धर्मों का सार एक है, सरल हृदय व्यवहार नेक है, सत्य शील की सही टेक है। भाई-भाई साथ मिलेंगे, होगा स्वर्ण विहान।।

मंदिर में जा भक्ति दिखाते, आदर्शों की बात बताते, व्यवहारों में खोट चलाते। शुद्ध चेतना के सागर में, क्यों उठते तूफान।।

  1. 1.Jagat Mein Manav Dharm Mahan
  2. 2.यह प्रेरणादायक भजन मानव धर्म, प्रेम, मैत्री, सत्य और सदाचार का सुंदर संदेश देता है। साध्वी राजीमतीजी ने सरल शब्दों में बताया है कि केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार, सेवा, त्याग और आत्मनिर्माण से जीवन सफल बनता है। यह रचना धर्मों के बीच एकता, भाईचारे और मानवता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देती है तथा मनुष्य को अपने भीतर झांकने का आह्वान करती है।

Roman Transliteration

jagat men manav Dharm mahan. shram seva balidan tyag se, pata nar samman..

bina prem Bhagwan kahan hai, jahan maitri Bhagwan vahan hai, pramanik ka svarga yahan hai. khud ko khoj khuda ban jao, shastron ka ahvan..

padhte hain sab agam gita, phir bhi kaise jivan rita, ab bhi socho kaise jita. samay mangta hai apane hi, jivan ka nirman..

matbhedon ka vish mat gholo, antar man ki ankhen kholo, sab dharmon ko sundar bolo. khadi divaren Dharm kshetra men, tod rahi insan..

sab dharmon ka sar ek hai, saral hriday vyavhar nek hai, satya shil ki sahi tek hai. bhai-bhai sath milenge, hoga svarna vihan..

mandir men ja bhakti dikhate, adarshon ki bat batate, vyavharon men khot chalate. shuddha chetna ke sagar men, kyon uthate tuphan..

← लय: जगाया तुमको कितनी बार← अनुक्रमणिका