Skip to content
तस्वीर बनाता हूँ तस्वीर नहीं बनती

मैं शीश झुकाता हूँ, मुझे नाथ ! निहारो तुम,

Main Shish Jhukata Hun, Mujhe Nath ! Niharo Tum,

तस्वीर बनाता हूँ तस्वीर नहीं बनती

Record no.1409

मैं शीश झुकाता हूँ, मुझे नाथ ! निहारो तुम, — Lyrics

मैं शीश झुकाता हूँ, मुझे नाथ ! निहारो तुम, मैं द्वार तेरे आया, तकदीर संवारो तुम, मुझे नाथ..... ।।

संसार के सागर में, मेरी नाव डगमगाये, है काल बहुत बीता, नहीं तीर नजर आये, अवसर है आ गया अब, भव पार उतारो तुम, मुझे नाथ................. ।।1।।

रंग रूप में मन खोया, अपने को न पहचाना, छूटेगा एक दिन वो अपना था जिसे माना, माया में मैं फंसा हूँ, अब नाथ ! उबारो तुम, मुझे नाथ................... ।।2।।

मतलब के सारे नाते, दिल को कहां लगाऊँ, भगवन् ! तेरे चरणों में, आनन्द सदा पाऊँ, तेरा ‘विजय’ भरोसा, बिगड़ी को सुधारो तुम, मुझे नाथ.... ................. ।।3।।

Roman Transliteration

main shish jhukata hun, mujhe nath ! niharo tum, main dvar tere aya, takdir sanvaro tum, mujhe nath..... ..

sansar ke sagar men, meri nav dagamgaye, hai kal bahut bita, nahin tir najar aye, avasar hai a gaya ab, bhav par utaro tum, mujhe nath................. ..1..

rang rup men man khoya, apane ko n pahchana, chhutega ek din vo apana tha jise mana, maya men main phansa hun, ab nath ! ubaro tum, mujhe nath................... ..2..

matalab ke sare nate, dil ko kahan lagaun, bhagavan ! tere charnon men, ananda sada paun, tera ‘vijay’ bharosa, bigdi ko sudharo tum, mujhe nath.... ................. ..3..

← लय: तस्वीर बनाता हूँ तस्वीर नहीं बनती← अनुक्रमणिका