Skip to content
ऐ! मेरे वतन के

प्रभु ने जो दीप जलाया, हम प्रतिपल स्नेह पिलाएं।

Prabhu Ne Jo Dip Jalaya, Ham Pratipal Sneh Pilaen.

ऐ! मेरे वतन के

Record no.2070

प्रभु ने जो दीप जलाया, हम प्रतिपल स्नेह पिलाएं। — Lyrics

प्रभु ने जो दीप जलाया, हम प्रतिपल स्नेह पिलाएं। बंजर में बीज उगाया, सतंरगे फूल खिलाएं।।ध्रु.।।

मानव को दी ऊंचाई, दो नैतिक पंख लगाकर। राहों को स्वयं उजाला, अणुव्रत के दीप जलाकर। दुर्लभतम मिली अदाएं, जन जन तक अब पहुंचाएं। बंजर में....।।

शोधन की पद्धति उजली, है प्रेक्षाध्यान सिखाया। जीने का सही तरीका, जीवन विज्ञान बताया। मानव है पहले मानव, क्यों भेद बीच में आएं। बंजर में....।।

तुम महाप्रज्ञ नयनों में, हर सांस उतरते रहते। महाश्रमण महाश्रमणी की, भाषा में जब तब कहते। बन देहातीत स्वयं तुम, आते हम जान न पाएं।।

Roman Transliteration

Prabhu ne jo dip jalaya, ham pratipal sneh pilaen. banjar men bij ugaya, satanrge phul khilaen..dhru...

manav ko di unchai, do naitik pankh lagakar. rahon ko svayam ujala, Anuvrat ke dip jalakar. durlabhatam mili adaen, jan jan tak ab pahunchaen. banjar men......

shodhan ki paddhati ujali, hai prekshadhyan sikhaya. jine ka sahi tarika, jivan vijnan bataya. manav hai pahle manav, kyon bhed bich men aen. banjar men......

tum Mahapragya naynon men, har sans utarte rahte. Mahashraman mahashramni ki, bhasha men jab tab kahte. ban dehatit svayam tum, ate ham jan n paen..

← लय: ऐ! मेरे वतन के← अनुक्रमणिका