Skip to content
फूलों का तारों का सबको कहना है

सांसों की वीणा को गीत सुहाता है,

Sanson Ki Vina Ko Git Suhata Hai,

फूलों का तारों का सबको कहना है

Record no.2216

सांसों की वीणा को गीत सुहाता है, — Lyrics

सांसों की वीणा को गीत सुहाता है, आंखों को तुलसी का रूप लुभाता है, होठों पै गुरु का ही नाम आता है।।

चन्देरी की धरती पै प्रकटा संत महान्‌, कालू गुरुवर के दर्शन कर हुई आत्म पहचान, बालक चरणों में आ भाग्य जगाता है, आंखों को....।।1।।

थोड़े ही वों में पाया सद्गुरु का विश्‍वास, आगे बढ़ते रहने को मिला मुक्त आकाश, संत तुलसी का चिंहु दिशि यश छा जाता है, आंखों को....।।2।।

बागडोर संभाली गण की दिया प्रगति पर ध्यान, संत और सतियों का सर्वांगीण किया निर्माण, तुलसी का साया सबके मन को भाता है, आंखों को....।।3।।

अणुव्रत का अभियान चलाकर किया‌‌‌ जगत्‌ कल्याण, युगों-युगों तक अमर हहेंगे गुरुवर के अवदान, 'विजय' पूज्य चरणों में शीश झुकाता है, आंखों को...।।4।।

Roman Transliteration

sanson ki vina ko git suhata hai, ankhon ko Tulsi ka rup lubhata hai, hothon pai Guru ka hi nam ata hai..

chanderi ki dharti pai prakta sant mahan, Kalu guruvar ke darshan kar hui atma pahchan, balak charnon men a bhagya jagata hai, ankhon ko......1..

thode hi von men paya sadguru ka vishvas, age badhte rahne ko mila mukta akash, sant Tulsi ka chinhu dishi yash chha jata hai, ankhon ko......2..

bagdor sambhali gan ki diya pragti par dhyan, sant aur satiyon ka sarvangin kiya nirman, Tulsi ka saya sabke man ko bhata hai, ankhon ko......3..

Anuvrat ka abhiyan chalakar kiya jagat kalyan, yugon-yugon tak amar hahenge guruvar ke avadan, 'vijay' pujya charnon men shish jhukata hai, ankhon ko.....4..

← लय: फूलों का तारों का सबको कहना है← अनुक्रमणिका