मुख्य सामग्री पर जाएँ
जाओ रे जोगी तुम जाओ रे

आओ रे, मेरे प्रभु आओ रे,

Ao Re, Mere Prabhu Ao Re,

जाओ रे जोगी तुम जाओ रे

गीत क्रमांक245

आओ रे, मेरे प्रभु आओ रे, — Lyrics

आओ रे, मेरे प्रभु आओ रे, दर्शन का मैं हूं प्यासा, अपनी छवि दिखाओ।।

भटक-भटक मेरा मन हारा, ढूंढ न पाया द्वार तुम्हारा।।

तुम ही साथी परम सहारे, गहन तिमिर में हो उजियारे।।

प्रभुवर! नैया पार लगा दो, जीवन उपवन सब्ज बना दो।।

चाह यही बस तुमको पाऊं, चिन्मय मुद्रा में रम जाऊं।।

नाथ! तुम्हारे गुण मैं गाऊं, 'विजय’' भक्ति के दीप जलाऊं।।

Roman Transliteration

ao re, mere Prabhu ao re, darshan ka main hun pyasa, apani chhavi dikhao..

bhatak-bhatak mera man hara, dhundh n paya dvar tumhara..

tum hi sathi param sahare, gahan timir men ho ujiyare..

prabhuvar! naiya par laga do, jivan upavan sabja bana do..

chah yahi bas tumko paun, chinmay mudra men ram jaun..

nath! tumhare gun main gaun, 'vijay’' bhakti ke dip jalaun..

← लय: जाओ रे जोगी तुम जाओ रे← अनुक्रमणिका